• हायर सेकेंडरी स्कूल भैयाथान में कलेक्टर की अध्यक्षता में पालक-शिक्षक बैठक
सूरजपुर।  School exams :  बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं को लेकर जिले में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और संवाद की पहल की जा रही है। इसी क्रम में छात्रों, शिक्षकों और पालकों के बीच समन्वय स्थापित कर बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

School exams :  कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विद्यालयों की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रत्येक माह विद्यालय प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर मासिक मूल्यांकन के साथ तिमाही, छमाही एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार, प्रथम श्रेणी परिणाम का लक्ष्य और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण का निर्माण है।

School exams :  इसी कड़ी में आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैयाथान में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर एस. जयवर्धन ने की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक समस्याओं को समझा और परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सफलता का आधार नियमित अध्ययन के साथ प्रभावी रिवीजन है, जिस पर छात्रों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

School exams :  कलेक्टर ने पालकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की पढ़ाई में सकारात्मक माहौल और आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इस दौरान छात्रों से नीट, जेईई, जी-मेंस, सीजी पीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहकर आत्मविश्वास और उत्साह के साथ तैयारी करने की सलाह दी।

School exams :  चर्चा के दौरान कक्षा 12वीं गणित के छात्र पीयूष कुशवाहा ने डिजिटल तकनीक, विशेषकर चैट जीपीटी एवं अन्य एआई टूल्स के उपयोग के बारे में जानकारी साझा की और बताया कि किस प्रकार इन टूल्स के माध्यम से वह अपनी पढ़ाई को बेहतर दिशा दे रहा है। साथ ही उसने अपनी जी-मेंस परीक्षा की तैयारी का अनुभव भी साझा किया।

School exams :  कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प, नियमित अभ्यास और कैलेंडर आधारित अध्ययन योजना अपनाने की सलाह देते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर की इस पहल से छात्र एवं पालक उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, एसडीएम श्रीमती चाँदनी कंवर, जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मरावी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह, खंड स्रोत समन्वयक सुरेंद्र दुबे, प्राचार्य डी.के. राय सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

Previous articleRoad crisis :  कॉलेज रोड वार्ड में सड़क निर्माण की मांग,  जिम्मेदार नागरिक प्रफुल्ल चौबे ने सौंपा ज्ञापन
Next articleBastar Pandum 2026: बस्तर मेरे लिए अपने घर जैसा,  राष्ट्रपति मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का किया शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here