• चैत्र नवरात्र पर मानसगान प्रतियोगिता
सूरजपुर (fourthline)। Shriramcharit Manas Mahasammelan: चैत्र नवरात्र व श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम पटना में आयोजित श्रीरामचरित मानस महासम्मेलन में मानस मंडलियों के मानसगान प्रतियोगिता ने पूरे अंचल को भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन कर दिया है। मानसगान सुनने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

Shriramcharit Manas Mahasammelan: इस प्रतियोगिता में 84 मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया है जिनकी प्रस्तुति गुंजायमान है और लोग राम धुन से भाव विभोर होकर भक्ति में डूबे हुए हैं। गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी के गृह निवास ग्राम पटना में दो दिवसीय श्री राम चरित मानस महासम्मेलन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरुआत हुई।
श्रीरामचरित् मानसगान प्रतियोगिता के प्रारंभ से ही क्षेत्र का माहौल राम मय हो गया,लोग बड़ी संख्या में श्रीरामचरित् मानस का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रामचरित मानस गायन वादन में बजरंग मानस मण्डली तेजपुर, राधा कृष्ण बालिका मण्डली, शिव बाबा मानस मण्डली, शिव शक्ति मानस मण्डली, साधना मानस मण्डली, श्री राधा कृष्ण नव युवक मानस मण्डली, अंजनी पुत्र मानस मण्डली, शिव शक्ति मानस मण्डली, शिव शक्ति मानस परिवार, मां संतोषी उपासना महिला मण्डली ने हिस्सा लिया।

Shriramcharit Manas Mahasammelan:दूसरे दिन प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी व श्रीमती चम्पादेवी पावले और लाल बहादुर तिवारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक माखन लाल जायसवाल तथा सहायक निर्णायक के रूप में संत साहू,मदन सारथी, सुंदर लाल,राजेश्वर तिवारी मानसाय चौधरी अलख राम व विजय देवांगन अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी ,मुकेश गर्ग भाजपा नेता अरुण राजवाड़े, विरेंद्र जायसवाल, बद्री विशाल, परमानंद राजवाड़े वृजलाल साहू रामरतन साहू सरावीर सिंह , विष्णु राजवाड़े, विराट प्रताप सिंह, अजीत दुबे, विनय सिंह सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

