Panchayat elections: छत्तीसगढ़ में थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने रचा इतिहास, आदर्श पंचायत के सपने के साथ बनी सरपंच
मनेन्द्रगढ़। Panchayat elections: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ से थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व सरपंच गौरी सिंह को हराकर इस चुनाव में अपना स्थान बनाया है।…