बिलासपुर। Teachers suspended: शिक्षा विभाग ने बैड टच के दोषी प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बिलासपुर जिले के तखतपुर के खुडियाडीह स्थित स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुरें और बिल्हा के मंगला, पासीद स्कूल के प्रधान पाठक रामकिशोर निर्मलकर पर छात्राओं ने बैड टच का आरोप लगाया था।
Teachers suspended: एक मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने रामकिशोर निर्मलकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राजेंद्र नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिल्हा निर्धारित किया गया है। शिक्षक का यह कृत्य शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के उल्लंघन का मामला है। इन पर विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। इस बार जिन दो शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई, उनके ऊपर भी पुलिस में FIR दर्ज कराया जायेगा।










