रायपुर। Teejan Bai: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का इलाज अब एम्स में शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलने के बाद उनके समुचित और बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। 

Teejan Bai: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीजन बाई से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर, तीजन बाई के इलाज के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराए गए, जिनमें मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल, और व्हील चेयर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन निर्देशों के पालन में तीजन बाई को इन सुविधाओं के साथ एक मेडिकल ऑफिसर और फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति भी की है, जो उनकी देखरेख करेंगे। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में स्वास्थ्य जांच करती है और मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है। 

Teejan Bai: पद्मश्री, पद्म भूषण, और पद्म विभूषण सम्मान से नवाजी गई तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और विदेश में रोशन किया है। वह राज्य की पहचान हैं, और राज्य सरकार उनकी देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व्यक्तिगत रूप से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उनके इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पूरी जिम्मेदारी सौंप चुके हैं।

Previous articleYouth congress protest: सीएम हाउस घेरने करने निकले युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल
Next articleMa kudargarhi Devi Public Trust:  कुदरगढ़ी देवी लोक न्यास ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष चुने गए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here