प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह के गृहग्राम में मानसगान प्रतियोगिता, मंडलियों को किया गया सम्मानित
सूरजपुर। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के गृहग्राम पटना से रामभक्ति की ऐसी बयार बही, जिससे पूरा अंचल सुवासित हो उठा।सबकी सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए चैत्र नवरात्रि पर राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित मानस गायन-वादन का तीन दिवसीय प्रतियोगिता का यह अवसर था। पूरे तीन दिनों तक पटना गांव में रामामण की चौपाइयां गूंजती रहीं और लोग राम धुन में लीन रहे।

जिले में मानसगान की पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता हुई, जिसमें 87 मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया। पहले यह प्रतियोगिता दो दिन की थी, जिसे प्रतिभागियों के उत्साह व लोगों की रामभक्ति देखकर तीन दिनों का करना पड़ा। प्रतियोगिता में 3 बालक मानस मंडली,6 बालिका मानस मंडली, 13 महिला मानस मंडली एवं 65 अन्य मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया। मानस मंडलियों के मुखारविंद से तीन दिनों तक रामायण की चौपाइयां गूंजती रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। निरंतर भंडारा भी चलता रहा। जिलेभर के लोग इसमें पहुंचे और रामभक्ति में डूबे रहे। विधायक के साथ उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी इस भव्य आयोजन के सहभागी बने।

प्रतियोगिता में बालक बालिका मंडली में प्रथम स्थान राधा कृष्ण बालिका मंडली पंडरी ने प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान हरिओम बाल मंडली तुस्मीबारी पुटा एवं तृतीय स्थान सीता बालिका मंडली डुमरिया ने प्राप्त किया। महिला मानस मंडली में प्रथम स्थान प्रज्ञा महिला मंडली आजो खुर्द , दूसरा स्थान हरि सत्संग महिला मंडली सरईपारा और तृतीय स्थान जय मां शारदा महिला मंडली बतरा प्राप्त किया। मानस मंडली में प्रथम स्थान शिव शक्ति मानस मंडली मंहगई, द्वितीय स्थान प्रज्ञा मानस परिवार आजो खुर्द एवं तृतीय स्थान पर सत्संग मानस मंडली घुघरा सोनहत रही। सभी मंडलियों को प्रशस्ति पत्र, रामायण व बैग प्रदान किया गया।

निर्णायकों में मुख्य निर्णायक माखनलाल जायसवाल व संत साहू,मनसा चौधरी, राजेश्वर तिवारी, मदन सारथी,अलक सिंह, विजय देवांगन और सुंदरलाल सिंह ने सहायक निर्णायक की भूमिका में थे। निर्णायक मंडल को भगवान श्रीराम का छायाचित्र और अंग वस्त्र तथा सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को श्रीफल और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में महादेव सिंह, राजलाल राजवाड़े, रामकरण साहू संरक्षक की भूमिका में थे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था विधायक भूलन सिंह मरावी उनकी धर्मपत्नी बिंदेश्वरी सिंह, विजय सिंह, गोलेंद्र सिंह, मितेश सिंह, उदय सिंह,मीना सिंह के द्वारा की गई । विधायक व उनके परिवार जनों द्वारा सभी अतिथियों व आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शैलेंद्र सिंह मरावी, बाबूलाल प्रजापति, दीपक मुंगरी,सहोदर सिंह मनबोध कुमार यादव, संजय बघेल, संतोष साहू, दरोगा सिंह, सागर सिंह ,मोरसाय प्रजापति, पुलिस देवांगन, श्रीमती सविता, श्रीमती शिव कुमारी, नानबाई, मानिकचंद पोर्ते , बी एस टेकाम, जितेंद्र जायसवाल, खेल साय राजवाड़े, अनंत जायसवाल, अजय प्रताप सिंह, मनसा सिंह, हंसराज सिंह, राजेश साहू, एस सिंह, ईया सिंह, योगेश्वर, लालू साहू, राजेंद्र , मनोज कुमार यादव, विजय कुमार, कवल साय सिंह, संजय गुप्ता, भागवत साहू, तुलेश सिंह, मयंक जायसवाल, कुमार सहाय, संजय कुमार, जयप्रकाश सिंह, शिव राजवाड़े, सुभाष साहू, अभिषेक साहू, संदीप साहू, रूपनारायण, संतोष, ललन साहू आदि का योगदान रहा।

