बिलासपुर। TS will be new PCC chief: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनावों के बाद कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की संभावना है। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC चीफ) बनाए जाने के कयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपती है, तो वे पूरी निष्ठा से उसे निभाने के लिए तैयार हैं।
TS will be new PCC chief: श्री सिंहदेव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पहले ही इस पर मंथन कर चुकी है और वर्ष 2025 में संगठनात्मक बदलाव की योजना है। अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा और यदि उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएँगे।
TS will be new PCC chief: श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वे उसका पालन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएँगे। सिंहदेव बिलासपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व विधायक शैलेश पांडेय और प्रदेश सचिव पंकज सिंह के निवास पर उनसे भेंट की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी भी उपस्थित थे।
नगरीय निकायों में पार्टी की हार पर बोले हार पर बोले
TS will be new PCC chief: जब उनसे कांग्रेस की नगरीय निकायों में हार पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव की परिस्थितियाँ अलग होती हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार तमाम आकलनों के विपरीत रही। वहीं, लोकसभा चुनाव में 4-5 सीटें जीतने की उम्मीद थी, किंतु दुर्भाग्यवश केवल एक सीट ही मिल सकी। नगर निगम और पंचायत चुनाव स्थानीय मुद्दों से प्रभावित होते हैं, जिनमें प्रत्याशी की भूमिका 60-70 प्रतिशत तक महत्वपूर्ण होती है। सिंहदेव ने कहा कि स्थानीय चुनावों में प्रत्याशी की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कुनकुरी से आते हैं, लेकिन वहाँ भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह, सरगुजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्रों में भी कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली।