सूरजपुर। Two major bridges approved: प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के सतत और दृढ़ प्रयासों से जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पुल निर्माण कार्यों को छत्तीसगढ़ शासन से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल क्षेत्रीय आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय विकास को भी नई दिशा और गति मिलेगी।
Two major bridges approved: प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 के बजट में स्वीकृत सूरजपुर के विरमताल से उमेशपुर मार्ग पर गोबरी नदी पर प्रस्तावित उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य हेतु 307.19 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत क्रियान्वित की जाएगी, जिसमें टेक्निकल स्वीकृति की पूर्व शर्तों का पालन करते हुए विस्तृत कार्य योजना बनाई जाएगी।इसी प्रकार, वर्ष 2025-26 के बजट में सूरजपुर जिले के रामेश्वरम से अन्नपूर्णा मार्ग पर झींक नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण हेतु 649.94 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना में अतिरिक्त 42.98 लाख रुपये की राशि अन्य वृहद पुलों के निर्माण हेतु स्वीकृत की गई है, जिसे लोक निर्माण सेतु मंडल द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा।
Two major bridges approved: इन दोनों पुलों की स्वीकृति विधायक श्री मरावी की विकास के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिणाम है। वे लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सड़क, पुल, पुलिया सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विधायक मरावी न केवल शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रस्तुत करते हैं, बल्कि वे स्वयं गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद कर उनकी जरूरतों को समझते हैं,जिसकी क्षेत्रवासियो ने सराहना की हैं

