Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/छत्तीसगढ़ में 18. 68 लाख मतदाता पहली  बार करेंगे मतदान, पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 18. 68 लाख मतदाता पहली  बार करेंगे मतदान, पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता

Avatar photo
By fourthline.in
October 4, 2023 1 Min Read
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में अभी कुल मतदाता 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 हैं। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 1, 01,20,830 है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 1,02, 39,410 है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं का आंकड़ा 1, 60, 955 है। सीनियर सिटीजन वोटरों की बात करें तो उनकी संख्या 1 लाख 86 हजार 215 है।

रीना बाबा ने बताया कि 18-19 साल की आयु वाले वोटर्स की संख्या 7, 23, 771 है। वहीं 18 से 22 साल की उम्र वाले पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 18,68,636 है।

महिला मतदाता पुरुषों से अधिक

छत्तीसगढ़ में इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। 1000 पुरुष वोटरों की तुलना में महिला वोटर की संख्या 1012 हो गयी है। इसके अलावा वोटर लिस्ट में 2 लाख 90 हजार 874 नाम विलोपित किये गये हैं। रीना बाबा ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय में सभी राजनीतिक दलो को सूची की कॉपी सौंपी जाएगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 11 रसूखदार गिरफ्तार

Next

वैश्विक तंबाकू महामारी से बचने करने होंगे सामूहिक प्रयास,तंबाकू नियंत्रण की दिशा में छत्तीसगढ़ अग्रसर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme