सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8 लाख की इनामी एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली पिछले 17 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली और संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा। महिला नक्सली से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगातार कैम्पों के निर्माण और आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र सिमटता जा रहा हैं।

पिछले कुछ सालों में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर भाग गए हैं। कैडरों में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं। समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई। उसे पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा। महिला नक्सली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन सुकमा रजत नाग के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।

Previous articleदेश में नेपाल से आएगा टमाटर अफ्रीका से दाल, महंगाई पर लगेगी लगाम
Next articleनिरोगी जीवन के लिए योग जरूरी, शहर में दूसरे नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here