Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/शांति नगर के लोगों ने पर्यावरण का दफ्तर घेरा, परिसर में राखड़ फैलाया
Uncategorized

शांति नगर के लोगों ने पर्यावरण का दफ्तर घेरा, परिसर में राखड़ फैलाया

Avatar photo
By fourthline.in
April 20, 2023 1 Min Read
0

26-27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी

कोरबा । भारत एल्यूमीनियम कंपनी (बालको) के 1200 और 540 मेगावाट पावर प्लांट, कूलिंग टावर, कोलयार्ड, राखड, कोल डस्ट से शांतिनगर, न्यू शांतिनगर, रिंग रोड के प्रभावितों ने होकर पर्यावरण संरक्षण मंडल का घेराव किया और कार्यालय परिसर में राखड़ फैलाकर विरोध जताया। प्रभावितों ने समस्या के निराकरण नहीं होने पर 26 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी और कूलिंग टावर बंद कराने की चेतावनी दी है उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

समिति ने कहा कि कूलिंग टावर, कोलयार्ड, राखड़, कोल डस्ट से शांतिनगर, न्यू शांतिनगर, रिंग रोड के नागरिकों का जीवन संकट में पड़ गया है। इन्हें वहां है विस्थापित कर उनके पुनर्वास और स्थाई रोजगार देने का वादा किया गया था ,लेकिन उस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई।यह मामला हाईकोर्ट में भी पहुंचा था, बालको ने कोर्ट में कबूल किया था कि जल्दी ही प्रभावितों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। प्रभावित अभी भी kछले ही जा रहे हैं। शांति नगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष आर. ए. नारायण राव ने बताया कि पर्यावरण मंडल का घेराव और परिसर में राखड़ फैलाकर समिति के सदस्यों ने शासन – प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया है । इसके बाद प्रभावितों के पुनर्वास की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो 26-27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी और कूलिंग टावर में घुसकर उसे बंद कराया जाएगा।

Tags:

कूलिंग टावर प्रभावितछत्तीसगढ़पर्यावरण संरक्षण मंडलभारत एल्यूमीनियम कंपनी बालको
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना का किया शुभारंभ

Next

यादव समाज का इतिहास में रहा है महत्वपूर्ण योगदान – बघेल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme