Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/WEATHER forecast : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आगामी 24 घंटे में होगी गरज- चमक के साथ बारिश
Uncategorized

WEATHER forecast : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आगामी 24 घंटे में होगी गरज- चमक के साथ बारिश

Avatar photo
By fourthline.in
May 18, 2023 1 Min Read
0

रायपुर । देश मे तपा देने वाली भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में आगामी 24 घंटो के भीतर बारिश होने की सम्भावना है। छत्तीसगढ़ में भी आने वाले कुछ घंटों के दौरान एक दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की स्थिति निर्मित होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 45.1 रायगढ़, सबसे कम 20.5°C डूमरबाहर में दर्ज किया गया।

भारत की मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। और अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में है। एक ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल से उड़ीसा के तटीय क्षेत्रों से होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक जा रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है।

पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।

Tags:

छत्तीसगढ़मौसम पूर्वानुमानस्काईमेट वेदर
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

बालको के कूलिंग टावर प्रभावितों के मुद्दे पर एक और त्रिपक्षीय वार्ता, इस बार निराशा हुई तो बड़ा आंदोलन

Next

130 एकड़ सरकारी जमीन की हेराफेरी के मामले में खाद्य मंत्री के पूर्व निजी सहायक सहित 23 पर एफआईआर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme