World Heart Day : वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट” हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
World Heart Day : बिलासपुर। वर्ल्ड हार्ट डे प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हृदय रोगों और उनसे जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना है। वर्ष 2026 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन का अभियान “डोंट मिस अ बीट” पर केंद्रित है। हृदय रोग के कई संकेतों को अक्सर नजरअंदाज या अनदेखा कर दिया जाता है।
World Heart Day : हृदय रोग केवल उम्रदराज लोगों की समस्या नहीं है। उच्च रक्तचाप, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता, अस्वस्थकर खान-पान और तनाव जैसे कई कारक हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। वहीं, कई बार शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें हम सामान्य थकान या दूसरी वजह समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
World Heart Day : सीने में असहजता या दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान, चक्कर आना या बेचैनी जैसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान और चिकित्सकीय सलाह महत्वपूर्ण हो सकती है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर डिज़ीज़ दुनिया में मृत्यु का प्रमुख कारण है। हर वर्ष 2 करोड़ से अधिक लोगों की जान इससे जाती है। हृदय रोग के कई जोखिमों को रोका या नियंत्रित किया जा सकता है।
डोंट मिस अ बीट — अपने दिल की सुनें
अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर एक विशेष हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव का आयोजन किया जा रहा है। यूनिट हेड अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को अपने हार्ट हेल्थ को समझने, वॉर्निंग साइन्स को पहचानने, रिस्क फैक्टर्स के प्रति सजग रहने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि इस हार्ट हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन का हिस्सा बनें और अपने संस्थान के सदस्यों , विद्यार्थियों के साथ वर्ल्ड हार्ट डे 29 सितंबर को सुबह 7 बजे अपोलो सिटी सेंटर पहुंचे।
