Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो छात्र-छात्राओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा

Avatar photo
By fourthline.in
July 23, 2023 2 Min Read
0

रायपुर । कांग्रेस दोबारा सरकार बनने पर छात्र-छात्राओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दे सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से भेंट – मुलाकात की शुरुआत करते हुए इसके संकेत दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बसों में युवाओं को मुफ्त सफर की सुविधा एक अच्छा सवाल है और चुनाव घोषणापत्र में जरूर शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट मुलाकात की। इस कड़ी में उन्होंने छात्रों ने बात की और शिक्षा का स्ठर और बढ़ाने के लिए सुझाव लिया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान संभाग के पांचों जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य युवाओं से संवाद किया।

कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बसों में फ्री टिकट की। सुविधा दिए जाने की मांग की ताकि कॉलेज जाने वाले छात्रों को सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा सुझाव है हम घोषणापत्र में इसे जरूर शामिल करेंगे।इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है?मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खुद चाहते हैं कि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति में आए। मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया।

सरकार की योजनाओं पर
जानेंगे युवाओं की राय



इसके पहले मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शासकीय योजनाओं के लिए लोगों का फीडबैक भी जाना था। अब सभी संभाग मुख्यालयों में समय-समय पर होने वाले युवाओं से भेंट-मुलाकात के इस कार्यक्रम में बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दों, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे।

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से मेरे सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए युवाओं की सोच और सुझाव भी लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मिले सुझावों को नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए तैयार की जाने वाली योजनाएं बनाने में भी शामिल किया जाएगा। युवा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधे प्रश्न भी पूछ सकेंगे और उनके जवाब भी पा सकेंगे।

Tags:

छत्तीसगढ़भेंट मुलाकातमुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 22 सदस्यीय चुनाव समिति घोषित , इन्हें मिली जिम्मेदारी

Next

कर्मचारी-अधिकारी मोर्चा ने वापस लिया अनिश्चितकालीन आंदोलन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme