Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Mission 2023: भाजपा ने बनाई 16 चुनाव समितियां, अनुभवी नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
Uncategorized

Mission 2023: भाजपा ने बनाई 16 चुनाव समितियां, अनुभवी नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

Avatar photo
By fourthline.in
July 25, 2023 3 Min Read
0

रायपुर। CG News: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 चुनाव समितियों को ऐलान कर दिया है। समिति में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, अमर अग्रवाल और सुभाष राव जैसे अनुभवी वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। चुनावी व्यवस्थाओं के लिए बनी अलग-अलग समितियों में 150 से अधिक नेताओं के नाम हैं।

CG News: जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

1. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम, विमान और हेलिकॉप्टर व्यवस्था समिति के लिए सुभाष राव को संयोजक, सुब्रत चाकी को सह संयोजक, अवधेश जैन को सह संयोजक बनाया है। इस समिति में कुल 9 नेता होंगे।

2.विधिक विभाग का भी गठन किया गया है। जयप्रकाश चंद्रवंशी को इसका संयोजक बनाया है। चंद्रवंशी के अलावा 17 नेताओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

3.आईटी समिति का गठन किया गया है । दीपक महस्के को इसका संयोजक बनाया गया है। दीपक के अलावा 7 और नेता इस विभाग में सदस्य होंगे।

4.सोशल मीडिया समिति में संयोजक की जिम्मेदारी प्रशांत ठाकुर के पास होगी। अन्य 14 नेताओं को इस समिति का सदस्य बनाया गया है।

5.मीडिया समिति इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया और संगठन के बीच सामंजस्य स्थापित करेगी। इसमें संयोजक की जिम्मेदारी रसिक परमार, केदारनाथ गुप्ता, सह संयोजक और अमित चिमनानी सह संयोजक बनाए गए हैं। इन नेताओं के अलावा 10 अन्य नेता समिति के सदस्य हैं।

6.आवास विभाग व्यवस्था समिति में संयोजक सुरेंद्र पाटनी को बनाया गया है। इस समिति में सुरेंद्र के अलावा 7 नेता सदस्य हैं।

7.प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति के संयोजक राजेश मूणत बनाए गए हैं, छगनलाल मुदड़ा सहसंयोजक हैं, इनके अलावा पांच अन्य नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

8.सांस्कृतिक दल प्रचार समिति बनी है। इसका संयोजक श्रीचंद्र सुंदरानी को बनाया गया है, फिल्म कलाकार राजेश अवस्थी सह संयोजक होंगे। इस समिति में इनके अलावा 9 नेताओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

9.केंद्रीय नेताओं के प्रवास और स्वागत की समिति भी बनी है। लोकेश कावड़िया इसके संयोजक हैं। मीनल चौबे, संजय यादव को सह संयोजक बनाया गया है। इस समिति में कुल 35 नेता शामिल हैं।

10.वाहन व्यवस्था समिति के संयोजक रोहित द्विवेदी बनाए गए हैं, अन्य चार नेता इस समिति के सदस्य होंगे।

11.चुनावों के लिहाज से प्रशासकीय अनुमति समिति भी बनी है। मोहन पवार को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। दो अन्य नेता इस समिति में सदस्य होंगे।

12.अन्य राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं की समन्वय समिति भी बनी है और अशोक बजाज को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। अन्य 5 नेता इस समिति में सदस्य होंगे।

13.कंटेंट क्रिएटर समिति भी बनी है। इसका संयोजक पंकज झा को बनाया गया है। इस समिति में अन्य 12 नेता सदस्य हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिहाज से क्रय समिति बनाई है। राजेश मूणत को इसका संयोजक बनाया गया है, 3 अन्य नेता इस समिति के सदस्य हैं।

14. चुनाव आयोग संपर्क समिति की बनी है। नरेश चंद्र गुप्ता इस समिति के संयोजक, विजय शंकर मिश्रा सहसंयोजक रिटा. आईएएस गणेश शंकर मिश्रा समिति के सदस्य और आरपीएस त्यागी भी इस समिति के सदस्य हैं।

15.वित्त समिति बनाई गई है, इसमें अमर अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। श्रीनिवास मद्दी और नंदन जैन इस समिति के सदस्य होंगे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कोल स्कैम : IAS रानू साहू को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने 10 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

Next

हड़ताली संविदाकर्मियों को अल्टीमेटम, तीन दिन में काम पर लौटे नहीं तो एस्मा के तहत कार्रवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme