Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/फर्जी तरीके से 10.14 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में कारोबारी गिरफ्तार
Uncategorized

फर्जी तरीके से 10.14 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में कारोबारी गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
August 11, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर। केंद्रीय जीएसटी की टीम ने बिना किसी अंतर्निहित वस्तुओं की आपूर्ति के नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने एवं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की बड़े पैमाने पर चोरी के मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने कारोबारी को 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है।


केन्द्रीय जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार मेसर्स ज्योति ट्रेडिंग एंड कंपनी, मेसर्स क्लिफो ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स एस.एस. इंडस्ट्रीज और मेसर्स साई एंटरप्राइजेज के विरुद्ध फर्जी आईटीसी तथा अभियोजन सेल, सीजीएसटी रायपुर ने बिलासपुर डिवीजन के अधिकारियों के साथ उपरोक्त फर्मों के परिसर में छापा मारकर कार्रवाई की |

जांघ में पता चला कि श्री संजय शेंडे, जो उपरोक्त सभी चार फर्मों को नियंत्रित कर रहे हैं, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने में शामिल हैं । उन्होंने अस्तित्वहीन फर्मों के माध्यम से 10.14 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त किया और उसका उपयोग किया । नई दिल्ली स्थित 22 अस्तित्वहीन तथा अकार्यशील फ़र्मों ने बिना किसी अंतर्निहित सामान और सेवाओं की आपूर्ति के नकली बिल तैयार किए हैं और मैसर्स. ज्योति ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स क्लिफो ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स एस.एस. एंटरप्राइजेज और मेसर्स साई इंडस्ट्रीज को जारी किए ।

अभियुक्त ने उपरोक्त आधार पर अपने बाहरी जीएसटी दायित्व के भुगतान के लिए नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया और उपयोग किया । कारोबारी संजय शेंडे को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69(1) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय जीएसटी टीम द्वारा गिरफ्तार कर सीजेएम अदालत में पेश किया । कोर्ट ने कारोबारी को 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है। सीजीएसटी रायपुर ने कर चोरों के खिलाफ विशेष रूप से फर्जी बिलिंग के कारोबार में शामिल करदाताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

दो लाख लोगों ने एक साथ गाया ‘वंदेमातरम्’, रायपुर में दर्ज हुआ रिकार्ड

Next

Mission 2023: अब किसान हितैषी होने की होड़, छत्तीसगढ़ के किसानों से केंद्र खरीदेगा 86.5 लाख टन चावल, बीजेपी भरवाएगी धन्यवाद पत्र

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme