Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/राष्ट्रपति ने माँ महामाया देवी की पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Uncategorized

राष्ट्रपति ने माँ महामाया देवी की पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Avatar photo
By fourthline.in
September 1, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । पहली बार देश के राष्ट्रपति माँ महामाया देवी के दर्शन के लिए आये । इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया ।

इस अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उनके द्वारा आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर की स्थापना 11वीं शताब्दी में कराई गई थी।माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में मेला भरता है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

बाधाओं और असफलताओं पर विजय पाना ही जीवन में आगे बढ़ने का मूलमंत्र -राष्ट्रपति

Next

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय समाज के लोगों से किया संवाद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme