Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/धर्म-संस्कृति/Mahashivratri 2024 : महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि उत्सव शुरु, नौ रूपों में होता है श्रृंगार
धर्म-संस्कृति

Mahashivratri 2024 : महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि उत्सव शुरु, नौ रूपों में होता है श्रृंगार

Avatar photo
By fourthline.in
February 29, 2024 2 Min Read
0

उज्जैन। Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल 8 मार्च को शिवरात्रि है। महाकाल के नगरी उज्जैन में शिवरात्रि के दौरान शिव नवरात्रि मनाई जाती है। महाकाल मंदिर में आज 29 फरवरी से शिव नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस दौरान शिव भक्त 9 अलग-अलग रूपों में महादेव के दर्शन कर पाएंगे।

Mahashivratri 2024 :  महाशिवरात्रि पर्व उज्जैन में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। उज्जैन में महाशिवरात्रि का समय बेहद खास होता है। इन दिनों में बाबा भोलेनाथ के भक्त दूर-दूर से उनके दर्शन करने आते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिव-गौरी का विवाह हुआ था। शिव नवरात्रि के पहले दिन महाकाल को हल्दी-चंदन का लेप लगाया जाएगा। इस दिन शिवजी का हल्दी से श्रृंगार किया जाता है।

Mahashivratri 2024 :  महादेव की पूजा-आराधना में हल्दी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी स्त्रियोचित वस्तु है। इसलिए शिव पूजा में हल्दी का इस्तेमाल नहीं होता है। हालांकि शिवरात्रि से पहले आज के दिन कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित भगवान कोटेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया जाता है और भगवान शिव और माता पार्वती को हल्दी लगाई जाती है।

9 दिनों तक  नौ रूपों में भोलेनाथ की होती है पूजा  

1. महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि के पहले दिन उनका हल्दी-चंदन से श्रृंगार किया जाएगा।

2. दूसरे दिन शिवजी का शेषनाग रूप में श्रृंगार किया जाएगा।

3. तीसरे दिन बाबा घटाटोप रूप में दर्शन कर सकेंगे।

4. चौथे दिन दिन महादेव का छबीना श्रृंगार किया जाता है।

5. पांचवे दिन बाबा महाकाल को होलकर परंपराओं के अनुसार सजाया जाएगा।

6. छठे दिन उन्हें मनमहेश के रूप में उनका श्रृंगार किया जाएगा।

7. सातवें दिन भक्त उमा-महेश के रूप में शिव-गौरी के दर्शन कर सकेंगे।

8. आठवें दिन शिवजी का रौद्र रूप भक्तों को देखने को मिलता है।

9. नौवें दिन महादेव का दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया जाता है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कानून व्यवस्था का माखौल उड़ाने वाले ना दें भाजपा को सीख – त्रिलोक कपूर

Next

CG News : मछली पकड़ने गया युवक गुफा के अंदर फंसा, पोकलेन मशीन से खुदाई कर बाहर निकाला गया शव

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme