Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/धर्म-संस्कृति/Kudargarh Mahotsav: माँ कुदरगढ़ी के आशीर्वाद से सूरजपुर निरंतर प्रगति की ओर – लक्ष्मी राजवाड़े
धर्म-संस्कृति

Kudargarh Mahotsav: माँ कुदरगढ़ी के आशीर्वाद से सूरजपुर निरंतर प्रगति की ओर – लक्ष्मी राजवाड़े

Avatar photo
By fourthline.in
April 2, 2025 2 Min Read
0

• कुदरगढ़ महोत्सव का भव्य शुभारंभ
सूरजपुर।  Kudargarh Mahotsav:  चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कुदरगढ़ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने माँ बागेश्वरी कुदरगढ़ी माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन भी उन्होंने  किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों ने भक्तिपूर्ण गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

Kudargarh Mahotsav:   मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए समाज कल्याण, कृषि, पशुधन, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जल संसाधन विकास विभाग के स्टालों का अवलोकन किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और कुदरगढ़ धाम के भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने धाम में सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि माँ कुदरगढ़ी माता के आशीर्वाद से सूरजपुर जिला निरंतर प्रगति कर रहा है।पूर्व गृह मंत्री एवं कुदरगढ़ न्यास समिति के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा ने कुदरगढ़ धाम के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से इस धरोहर को और समृद्ध बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मंदिर क्षेत्र का विकास जनसहयोग से जारी रहेगा।


Kudargarh Mahotsav:  कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अपने संबोधन में माँ कुदरगढ़ी के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि इस महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन एवं ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जनपद अध्यक्ष इंद्रमणि पैकरा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल,मेला अध्यक्ष भुवन भास्कर प्रताप सिंह, ठाकुर रजवाड़े, अशोक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, डीएफओ पंकज कमल, एसडीएम सागर सिंह, जनपद सीईओ नृपेन्द्र सिंह, तहसीलदार सुरेश राय सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Tags:

#KudargarhMahotsav #MaaKudargarhi #Surajpur #LaxmiRajwade #CulturalFestival #ReligiousEvent #ChhattisgarhNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Excise Policy: घर में शराब पार्टी के लिए अब एक दिन का लाइसेंस लेना जरूरी

Next

Kudargarh Mahotsav: कुदरगढ़ महोत्सव में पलक और पलाश मुच्छल ने बांधा समां, प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme