सुकमा । Naxalites surrendered: जिला पुलिस और सीआरपीएफ को शनिवार को अहम सफलता मिली है। 1 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

Naxalites surrendered: बताया गया है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई हार्डकोर और शीर्ष श्रेणी के कैडर शामिल हैं, जिनमें लोकेश भी है जो वर्ष 2012 में तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण की साजिश में शामिल रहा है। इसके अलावा इसमें पीएलजीए बटालियन के 8 हार्डकोर नक्सली शामिल हैं।

Naxalites surrendered: पुलिस के अनुसार, पीएलजीए बटालियन में सक्रिय 8 हार्डकोर नक्सली, डीव्हीसीएम 01, पीपीसीएम 06, एसीएम 04 और 12 अन्य पार्टी सदस्य भी इस आत्मसमर्पण में शामिल हुए। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 09 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 03 नक्सली दंपती भी हैं। इससे पता चलता है अब नक्सलियों के अंदरूनी ढांचे में भी भरोसा टूट रहा है और वे समाज की मुख्यधारा में लौटने को इच्छुक हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 11 नक्सलियों पर ₹8 लाख का इनाम था। 4 पर ₹5 लाख, 1 पर ₹3 लाख और 7 पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था।

Previous articleTwo brothers died in the well:  कुएं की जहरीली गैस दो भाइयों की मौत,  मुर्गा निकालने उतरे थे
Next articleGST Raid : 25 से अधिक ठिकानों पर जीएसटी का छापा, 10 करोड़ की पेनाल्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here