रायपुर । BJYM controversy: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट संकेत दिए कि रवि भगत की पार्टी से छुट्टी लगभग तय है।

BJYM controversy: किरण देव सिंह ने बताया कि भगत को पार्टी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अभी तक उसका कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। अगर निर्धारित समयसीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो उनकी भाजपा से प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाएगी।

BJYM controversy: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ एक अहम संगठनात्मक बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। इस बैठक में भाजपा संगठन का विस्तार और आगामी रणनीतियाँ तय की जाएंगी। देव सिंह के साथ संगठन महामंत्री पवन साय भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

BJYM controversy: बीते सप्ताह रवि भगत ने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ तीखा बयान दिया था, जिसके बाद से पार्टी में असंतोष का माहौल बन गया है। भाजपा आलाकमान ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी किया था।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रवि भगत पार्टी में बने रहेंगे या फिर उनके राजनीतिक सफर में नया मोड़ आने वाला है।

Previous articlePension scheme: 1 अगस्त 2025 या उसके बाद भर्ती होने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बंद
Next articleRun intercity from Bilaspur: केंद्र सरकार में मंत्री बिलासपुर से फिर भी क्षेत्रीय हितों को प्राथमिकता नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here