रायपुर। MLA Sangeeta Sinha : छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से चल रहे सस्पेंस पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। दिल्ली दरबार ने संजारी बालोद की तेजतर्रार विधायक संगीता सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
MLA Sangeeta Sinha : ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से जारी इस आदेश के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस कुर्सी के लिए दावेदारी की रेस काफी दिलचस्प रही। इसी साल जनवरी में दिल्ली में इसके लिए बाकायदा शक्ति प्रदर्शन और इंटरव्यू राउंड हुआ था।
MLA Sangeeta Sinha : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के सामने प्रदेश की 5 कद्दावर महिला नेत्रियों अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी।










