कांकेर। LED Blsst : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आईईडी (IED) ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए। यह हादसा कांकेर-नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान में लगे जवानों द्वारा बम निष्क्रिय किए जाने के दौरान हुआ।
LED Blsst : बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि हाल ही में सरेंडर करने वाले नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर टीम सैकड़ों छिपे हुए आईईडी को निष्क्रिय करने निकली थी। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में बमों को निष्क्रिय करने के दौरान अचानक हुए धमाके की चपेट में चार जवान आ गए। इनमें से तीन जवानों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल जवान का उपचार जारी
LED Blsst : शहीदों की पहचान डीआरजी प्रभारी सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं और गहन जांच शुरू कर दी गई है।










