Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले मामले में CBI का कांग्रेस नेता के घर छापा, बेटे का हुआ था चयन
छत्तीसगढ़

CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले मामले में CBI का कांग्रेस नेता के घर छापा, बेटे का हुआ था चयन

Avatar photo
By fourthline.in
August 7, 2024 2 Min Read
0

बिलासपुर, भिलाई और दुर्ग भी छापे

रायपुर। CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले में सीबीआई ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई समेत छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में छापेमारी की है। यह छापेमारी सीजीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत की गई है।

CGPSC Scam: सीबीआई की टीम ने बुधवार सुबह राजधानी रायपुर समेत छत्‍तीसगढ़ के कई अन्य जिलों में छापेमारी की। सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के बिलासपुर के ठिकानों छापा मारा गया है। राजेंद्र शुक्ला के बेटे का चयन भी डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ था। वहीं सीबीआई की टीम ने राजभवन के पूर्व सचिव अमृत खलको के रायपुर के स्‍वर्णभूमि स्थित आवास पर छापेमारी की है। राजभवन के पूर्व सचिव के बेटे और बेटियों का भी छत्‍तीसगढ़ राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2021 में चयन हुआ था। सीबीआई की इस कार्रवाई ने प्रदेश भर में हलचल मचा दी है और इससे सीजीपीएससी द्वारा कराए गए परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों ने घोटाले की गहराई से जांच करने का आश्वासन दिया है और इस मामले में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाने की बात कही है।

 अब तक दो एफआईआर दर्ज

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में दर्ज किया गया है। सीजीपीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए शासन के निर्देश पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने भी केस दर्ज किया है।

 क्‍या है सीजीपीएससी घोटाला ?

CGPSC Scam: छत्‍तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2021 के अंतर्गत 170 पदों की चयन सूची 11 मई 2023 को जारी की गई थी। इसमें टॉप-15 नामों में भाई-भतीजावाद का आरोप लगा है। 17 मई को भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पीएससी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

पुस्तकें हमें हमारी संस्कृति, अतीत और भविष्य से कराती हैं परिचित- रमाकांत 

Next

CGPSC scam: राज्यपाल के पूर्व सचिव IAS अमृत खलको के यहां पहुंची CBI, जांच जारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme