fourthline desk: Shardiya Navratri 2025 : नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर सोमवार से हो रही है। नवरात्रि में, मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, और हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है। यह नौ दिन का त्योहार भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। शारदीय इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन होने के कारण नवरात्रि 10 दिन की है।
Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। देवी का गजवाहन आगमन सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और मां दुर्गा भक्तजनों के कंधे यानी नरवाहन पर सवार होकर इस बार विदा होगी। इस बार शारदीय नवरात्रि 10 दिनों की होगी। इस बार चतुर्थी तिथि दो दिनों तक रहेगी जिस कारण नवमी 01 अक्टूबर को होगी, और 02 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जाएगी।
नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त-
Shardiya Navratri 2025 : 22 सितंबर को घटस्थापना या कलश स्थापना करने के लिए उत्तम मुहूर्त सुबह 6:10 बजे से लेकर 8:06 बजे तक। यह लगभग 1 घंटा 56 मिनट का अवधि है, जिसे मुख्य मुहूर्त माना गया है। दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त है सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक रहेगा।
22 सितंबर प्रतिपदा शैलपुत्री मां की पूजा।
23 सितंबर द्वितीया ब्रह्मचारिणी मां की पूजा।
24 सितंबर तृतीया चंद्रघंटा मां की पूजा।
25 सितंबर चतुर्थी कूष्मांडा मां की पूजा।
26 सितंबर पंचमी स्कंदमाता मां की पूजा।
27 सितंबर षष्ठी कात्यायनी मां की पूजा।
28 सितंबर सप्तमी कालरात्रि मां की पूजा।
29 सितंबर अष्टमी महागौरी मां की पूजा।
30 सितंबर नवमी सिद्धिदात्री मां की पूजा।

