Akhand Ramayan : सूरजपुर। सावन की पावन बेला में बड़कापारा स्थित मानस भवन भक्ति और आध्यात्मिक साधना का केंद्र बना हुआ है।। दिन-रात गूंजती श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और प्रभु श्रीराम के जयघोष से यहां का वातावरण राममय हो गया है। श्री रामचरितमानस अखंड पाठ समिति के तत्वावधान में पूरे सावन मास 24 घंटे लगातार अखंड श्रीरामचरितमानस का पाठ चल रहा है , जिसमें नगर सहित आसपास के श्रद्धालु  शामिल हो रहे हैं।

Akhand Ramayan :   रामायण की चौपाइयों, भजनों और श्रीराम के जयघोष से वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की विशेष अनुभूति हो रही है। इस  आयोजन से   नगर में भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है।। अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की  पूर्णाहुति शनिवार, 29 अगस्त को मानस भवन, बड़कापारा में धार्मिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ होगी। पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण ओझा ने सूरजपुर नगर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Akhand Ramayan :    उन्होंने कहा कि पूरे सावन मास 24 घंटों के  पाठ ने मानस भवन श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। ऐसे आयोजन सनातन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश भी देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि 29 अगस्त को मानस भवन पहुंचकर पूर्णाहुति में सहभागी बनें, प्रभु श्रीराम का स्मरण करें और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Previous articleBlue water mine : नकटी गांव के ब्लू वाटर खदान में लापता हुए युवक का 72 घंटे बाद पता नहीं, सेना से डीप डाइवर्स बुलाने की मांग
Next articleBlue water mine: ब्लू वाटर खदान में तैरने की  दोस्तों से शर्त लगाना बना जानलेवा, 72 घंटे बाद मिला आदिल का शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here