पटना। Bihar election results:  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद मतों की गिनती जारी है। दोपहर 02:00 बजे तक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सूबे की सभी 243 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 91 पर आगे चल रही है।

Bihar election results:  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 81 से कम होकर 79 सीटों पर ही आगे रह गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 21 की जगह 22 पर आगे हो गई है। HAMS हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों पर आगे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 26 की जगह 27 सीटों पर बढ़त बना ली है। एआईएमआईएम पांच सीटों पर आगे है। कांग्रेस सिर्फ चार सीटों पर आगे है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन भी चार सीटों पर आगे रह गई है। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।

Previous articleViral infection cured in 2 days:  वायरल संक्रमण का उपचार जलनेति से, 2 दिन में स्वस्थ हो जाते हैं बच्चे
Next articleBihar Election Result : जेल में रहकर अनंत सिंह 17,000 मतों से आगे, घर पर जीत के जश्न की तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here