Urban local body election:  रायपुर।  छत्तीसगढ़ के नगरीय पांच नगर पंचायतों के चुनाव में तीन पर भाजपा, और दो पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। सूरजपुर जिले की शिवनंदन पुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के रितेश जायसवाल को जीत हासिल हुई है। यहां चुनाव के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी पर अपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर दिग्गज नेताओं प्रदर्शन किया था। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अनशन पर बैठ गए थे। बावजूद इसके कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि यहां कांग्रेस पार्षद ज्यादा संख्या में जीतकर आए हैं।

राजनांदगांव की घुमका और पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा

Urban local body election:  राजनांदगांव जिले की घुमका नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की फूलमती वर्मा ने भाजपा की करूणा वर्मा को 87 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष पद कब्जा जमाया है। यहां कांग्रेस ने यानेश साहू को करीब 4 सौ वोट से जीत हासिल हुई है।

सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में भाजपा की सरिता मिश्रा जीतीं

Urban local body election: इसी तरह कवर्धा जिले की सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सरिता मिश्रा ने 754 वोट से जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पहले ही भाजपा के पास था। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा के निधन के कारण सीट रिक्त हुई थी, और उनकी पत्नी भाजपा प्रत्याशी सरिता मिश्रा ने जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा है। सहसपुर लोहारा गृहमंत्री विजय शर्मा के विधानसभा क्षेत्र कवर्धा में आता है। इसके अलावा भाजपा को जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह सीट पर जीत हासिल हुई है। यहां भाजपा के रमेश डड़सेना को 900 वोट से जीत हासिल हुई है।

Previous articleCG News : यात्री बस में 20 क्विंटल गांजा बरामद, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ाई करोड़ों की खेप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here