CM Helpline :  रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन– 1076 के प्रभावी संचालन के लिए रायपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को हेल्पलाइन संचालन, शिकायत पंजीयन और निराकरण की प्रक्रिया समझाई गई।

CM Helpline :  मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने कहा कि हेल्पलाइन का मकसद आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से बचाना है। नागरिक फोन, वेबसाइट और व्हाट्सएप से सीधे शासन तक शिकायत पहुंचा सकेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

CM Helpline :  राहुल भगत ने बताया कि विभिन्न विभागों की शिकायतों के लिए करीब 1200 श्रेणियां तय की गई हैं। लगभग 8 हजार अधिकारियों की मैपिंग की गई है ताकि शिकायत सीधे संबंधित अफसर तक पहुंचे। यह सिर्फ शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास का माध्यम है।

CM Helpline :  सुशासन एवं अभिसरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अशोक चौबे और अनुराग दीवान ने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, पोर्टल संचालन और समय-सीमा के प्रावधान बताए। शिकायतों के निराकरण के लिए L-1 से L-4 तक चार स्तरों की व्यवस्था बनाई गई है।

CM Helpline :   कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि हेल्पलाइन शासन-जनता संवाद का अहम जरिया बनेगी। राहुल भगत ने रायपुर जिले के कलेक्टर कॉल सेंटर का अवलोकन भी किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। जिला प्रशासन के कॉल सेंटर से नागरिक अभी भी शिकायत दर्ज कर त्वरित समाधान ले सकते हैं।

CM Helpline :  प्रशिक्षण में रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Previous articleMonsoon 2026: अगले 20 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून, 4 जून से तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान
Next articleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलने वाला है मौसम, आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here