रायपुर। Youth Congress President :   छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश नेतृत्व ने इसकी आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

-कांकेर : राजेंद्र राजू दुबे
-बस्तर रूरल : अभिषेक डेविड, महेंद्र नायक
-जगदलपुर शहर : नीलकेत राज झा
-सुकमा : आर्यन चौहान
-बेमेतरा : प्रांजल तिवारी
-भिलाई नगर : इमाम खान
-बिलासपुर रूरल : सुनील पटेल
-जांजगीर-चांपा : पंकज शुक्ला
-सक्ती : प्रताप चंद्र
-रायगढ़ रूरल : उस्मान बैग
-सारंगढ़-बिलाईगढ़ : शुभम बाजपेई

राजनीतिक नजरिए से अहम कदम

युवा कांग्रेस के इस नए गठन को प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए चेहरों के आने से युवा संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि ये बदलाव युवाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर प्रदान करेंगे और ग्राउंड लेवल पर संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

Previous articleAyodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज फहराने की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे चार घंटे
Next articleBihar election: नीतीश चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, कल 11.30 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here