सूरजपुर। Congress protest:  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को दो अलग-अलग विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किसानों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।

Congress protest:  ज्ञापन में कांग्रेस ने जिले के किसानों के लिए धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने के बावजूद बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान नहीं बेच सके हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि वंचित किसानों के लिए विशेष व्यवस्था कर धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए।

Congress protest: ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से अल्पसंख्यक समुदाय के नाम कथित रूप से फर्जी आपत्तियों के माध्यम से हटाए जाने का मुद्दा उठाया गया। शशि सिंह ने कहा कि इस प्रकार की अनियमितताएं लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत हैं। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर हटाए गए नामों को पुनः जोड़ने की मांग की।

Congress protest:  कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से दोनों ही मामलों में शीघ्र हस्तक्षेप कर जनहित में उचित निर्णय लेने का आग्रह किया है।ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय डोसी, जी.एस. मिश्रा, सुनील अग्रवाल, महेन्द्र साहू, प्रदीप साहू, संदीप शर्मा, चंद्रदत दुबे, हेमन्त साहू, सतवंत सिंह, विजय साहू, सुनील सारथी, सुनील प्रजापति, दीपक देवांगन, दिलीप सोनी, गोलू, सूरज देवांगन, शक्ति ठाकुर एवं शांतु डोसी उपस्थित रहे।

Previous articleIndia-uS Trade deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में तेजी, रुपया 119 पैसे मजबूत
Next articleBilaspur Crime : प्रेमी ने किया मोबाइल नंबर ब्लॉक, नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here