fourthline Sports : टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मुकाबले में पाकिस्तान चारों खाने चित्त हो गया। कोलम्बो में खेले गए मैच मैच में भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन वह 114 रन ही बना सका। इस तरह भारत ने यह मैच 61 रनों से जीत लिया।


टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई।

मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत झटके के साथ हुई। शुरुआती दो ओवरों में ही उनके तीन विकेट गिर गए। पहले ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए बुमराह ने सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन की राह दिखाई।

 पाकिस्तान के लिए इस मैच में उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।

Previous articleCG News : सुरक्षाबलों नै 6 नक्सली स्मारक ध्वस्त किए , ताड़पाला हिल्स से IED व भारी विस्फोटक बरामद
Next articleChhattisgarh budget: छत्तीसगढ़ के बजट में नगर विकास पर होगा खास फोकस, सड़कों के लिए अलग से 100 करोड़ !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here