बिलासपुर । Congress’s reaction to budget : जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा पेश किये गए बजट को गांव, गरीब, मजदूर, महिला, कर्मचारी व वृद्धजनों के साथ धोखा बताया है । इस बजट में युवा व किसानों के हित के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई हैऔर न हीं महंगाई में लगाम लगाने का भी कोई प्रयास किया गया। बेरोजगारों के उत्थान के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया गया। वही स्कूली छात्र-छात्राओं के बंद किये स्कूलों को पुनः प्रारंभ करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है ।
Congress’s reaction to budget : श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों के उत्थान के साथ ही जल जंगल जमीन को बचाने की भी कोई योजना बजट में नहीं है। राज्य के किसानो को भी कोई अतिरिक्त लाभ नहीं दिया गया है। पूर्व बजट में सरकार के द्वारा किये गये वादे सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। दो वर्ष पूर्ण होने के बाद अभी तक धरातल में कोई योजना फलीभूत नहीं हो पाई है। इस बजट को छत्तीसगढ़वासियों के लिए लोकलुभावन बजट ही कह सकते हैं।इस बजट में छत्तीसगढ़वासियों को एक बार छला गया।










