रायपुर। Rajyasabha elections :   छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है। आज रायपुर स्थित विधानसभा सचिवालय में उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Rajyasabha elections :  फूलो देवी नेताम पर दोबारा भरोसा जताना कांग्रेस की आदिवासी कार्ड और महिला नेतृत्व को मजबूती देने की रणनीति का हिस्सा है। बस्तर क्षेत्र से आने वाली नेताम का राज्यसभा जाना छत्तीसगढ़ के आदिवासी हितों और स्थानीय मुद्दों को दिल्ली के उच्च सदन में पुरजोर तरीके से उठाने में सहायक होगा।

Rajyasabha elections :  नामांकन के दौरान कांग्रेस की एकजुटता नजर आई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के समस्त विधायक और कई वरिष्ठ नेता भी विधानसभा पहुंचे।

Rajyasabha elections :  नेताओं ने फूलो देवी नेताम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को राज्यसभा में मजबूती प्रदान करेंगी। नामांकन के बाद कांग्रेस खेमे में आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई। विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी का समर्थन करने पहुंचे थे।

Previous articleBihar News: ‘सुशासन बाबू’ का नया सियासी सफर, सीएम पद छोड़ राज्यसभा में नीतीश कुमार, 9 बार रह चुके है मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here