बिलासपुर।  CG Crime:   बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार खाईवाल राजेश उर्फ राजा बजाज और उसके साथी प्रदीप खत्री को रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी होटल के कमरे से ‘रिक्की पैनल’ के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

CG Crime: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.90 लाख रुपए नकद, तीन लग्जरी कार, महंगे मोबाइल, लैपटॉप और बैंक दस्तावेज समेत करीब 45 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। इसके अलावा 10 से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

CG Crime: एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम काफी समय से 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी राजा बजाज की तलाश कर रही थी। सूचना मिली थी कि वह लगातार ठिकाना बदलकर ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट कर रहा है। पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने रायपुर पहुंचकर होटल में दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Previous articlePremium petrol Price Hike:  देश में आज से स्पीड और पावर पेट्रोल  2.35 रुपये प्रति लीटर महंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here