Mayor Pooja Vdhani :   बिलासपुर। शहर की महापौर पूजा विधानी एक्शन में दिखाई दीं। उन्होंने जोन क्रमांक-8 के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर काम  रुकवा दिया। साथ ही जारी नक्शा तत्काल निरस्त करने का आदेश अधिकारियों को दिया। महापौर को इस तरह एक्शन में देख निगम के अधिकारी सकते में आ गए।

Mayor Pooja Vdhani :   पूरा मामला कोनी की रिवर व्यू कॉलोनी का है। यहां एक गली में नियमों के खिलाफ अवैध मकान निर्माण की शिकायत महापौर तक पहुंची थी। गंभीरता देखते हुए महापौर खुद हकीकत जानने मौके पर पहुंचीं और निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोन इंजीनियर को तुरंत काम रुकवाने के निर्देश दिए। संबंधित भवन का स्वीकृत नक्शा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।

Mayor Pooja Vdhani :  महापौर ने भवन निर्माता को मकान से जुड़े सभी दस्तावेजों के साथ विकास भवन स्थित नगर निगम कार्यालय में भवन शाखा के इंजीनियर के सामने पेश होने को कहा है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।निरीक्षण के दौरान MIC सदस्य श्याम साहू, जोन अध्यक्ष राजेश दुसेजा, पार्षद प्रतिनिधि अमित मिश्रा समेत निगम अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी भी पहुंचे और समस्याएं रखीं।


Mayor Pooja Vdhani :  कालोनी के रहवासियों का आरोप था कि गलत निर्माण से कॉलोनी में आवागमन और अन्य व्यवस्थाएं बिगड़ रही थीं।महापौर पूजा विधानी ने कहा कि विकास की आड़ में अनियमितता या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। नक्शे के खिलाफ या बिना अनुमति निर्माण पर निगम की नजर है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों ने कहा महापौर को  शहर के वार्डों में नियमित आना- जाना चाहिए ताकि वह खुद भी समस्याएं देख सकें और लोग अपनी समस्या उन्हें बता सकें।

Previous articleDrone Didi Campaign : ड्रोन दीदी अभियान से सशक्त होंगी महिला किसान, सीएम साय ने  महिला कृषकों को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए किया रवाना
Next articleCM Vishnu Deo Sai on Yoga Day : सीएम साय ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, बोले- योग हजारों साल पुरानी विधा, पीएम ने दिलाई वैश्विक पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here