जगदलपुर। Deputy CM Vijay Sharma : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 25 मार्च 2026 को जगदलपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने दृढ़ विश्वास के साथ कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के साझा प्रयासों से छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।
Deputy CM Vijay Sharma : यह घोषणा बस्तर के आदिवासियों और स्थानीय निवासियों के लिए ‘भय मुक्त’ भविष्य की गारंटी है। नक्सलवाद के खात्मे से बस्तर के अंदरूनी इलाकों में सड़क, स्कूल, और अस्पतालों का जाल बिछेगा, जिससे जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय समुदाय का अधिकार सुरक्षित और मजबूत होगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर राज्य सरकार ने प्रभावी रणनीति अपनाई है। पिछले दो वर्षों में 3 हजार से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 500 से अधिक मुठभेड़ों में ढेर हुए हैं।
Deputy CM Vijay Sharma : हाल ही में बड़े नक्सली नेता पापा राव का अपने साथियों सहित मुख्यधारा में लौटना इस बात का प्रमाण है कि अब नक्सल संगठन का शीर्ष ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। अब केवल 30 से 40 की सीमित संख्या में नक्सली दूरस्थ क्षेत्रों में बचे हैं, जिनके जल्द सरेंडर करने की उम्मीद है।










