CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने अपने अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। नई दरों का लाभ कर्मचारियों को मई महीने के वेतन से मिलना शुरू हो जाएगा।
CG News: अब मिलेगा 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता
मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को अब 60 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे पहले कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा था। नई घोषणा के बाद इसमें 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है।
CG News: मई के वेतन से मिलेगा फायदा
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए डीए का भुगतान मई 2026 के वेतन से किया जाएगा। यानी कर्मचारियों की सैलरी में सीधी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बढ़ते महंगाई खर्च के बीच यह फैसला कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत देने वाला माना जा रहा है।
CG News: जनवरी से अप्रैल तक का मिलेगा एरियर्स
आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2026 से बढ़ी हुई दर लागू मानी जाएगी। ऐसे में जनवरी से अप्रैल 2026 तक का बकाया (एरियर्स) भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। चार महीनों के एरियर्स का भुगतान मई से अगस्त 2026 के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा।
CG News: कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी नियमानुसार एरियर्स का भुगतान किया जाएगा। इससे रिटायर कर्मियों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। कर्मचारी संगठनों ने भी कंपनी प्रबंधन के फैसले का स्वागत किया है










