Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट/Chhattisgarh High Court : सरोज पांडे ने चुनावी शपथ पत्र में  बैंक अकाउंट की जानकारी छिपाई, हाईकोर्ट ने जवाब देने दो सप्ताह का समय दिया
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

Chhattisgarh High Court : सरोज पांडे ने चुनावी शपथ पत्र में  बैंक अकाउंट की जानकारी छिपाई, हाईकोर्ट ने जवाब देने दो सप्ताह का समय दिया

Avatar photo
By fourthline.in
August 12, 2026 2 Min Read
0

Chhattisgarh High Court : बिलासपुर ।  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की पीठ ने  सरोज पांडे को 2018 में राज्यसभा के चुनाव में बैंक अकाउंट की जानकारी छिपाने के मामले में जवाब के लिए दो सप्कोताह का समय दिया  है। लेखराज साहू की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने  यह फैसला किया। । पिछली सुनवाई में सरोज पांडे के अपनी तरफ से कोई भी गवाह प्रस्तुत न करने के कथन के आधार पर इस प्रकरण में गवाही समाप्त कर दी गई थी।

Chhattisgarh High Court :  यह अपने आप में अभूतपूर्व है कि चुनाव याचिका में कोई प्रतिवादी अपनी तरफ से कोई गवाह प्रस्तुत न करने का निर्णय ले यहां तक की प्रतिवादी स्वयं भी गवाह के रूप में उपस्थित होने से इंकार कर दे। लेख राम साहू की ओर से “बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट, 1891” के तहत यह मामला दायर किया गया है, जिसमें न्यायालय प्रकरण में बैंक को  यह निर्देश दे सकता है कि वह किसी संबंधित पक्ष के बैंक अकाउंट या अन्य जानकारियां या तो याचिकाकर्ता को दे या न्यायालय में प्रस्तुत करे।

Chhattisgarh High Court :  गौरतलब है कि अपनी याचिका में लेख राम साहू ने अन्य तथ्यों के अलावा यह आरोप लगाया है कि 2018 के राज्यसभा चुनाव के समय दाखिल  शपथ पत्र में सरोज पांडे ने  यूनियन बैंक आफ इंडिया के एक बैंक अकाउंट की जानकारी छिपाई थी। इसे साबित करने के लिए यूनिवर्स बैग ऑफ इंडिया के डिप्टी जनरल मैनेजर को गवाह  के रूप में प्रस्तुत कराया गया था परंतु तीसरे पक्ष की जानकारी होने के आधार पर इस पर कोई जानकारी डिप्टी जनरल मैनेजर ने नहीं दी। हालांकि आरटीआई के तहत मिले जवाब में इस अकाउंट के अस्तित्व को इनकार नहीं किया गया।

Chhattisgarh High Court :  आज याचिकर्ता की ओर से उपस्थित अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और सुदीप वर्मा ने कोर्ट को बताया कि चूंकि सरोज पांडे स्वयं गवाही देने से इनकार कर चुकी है इसलिए उनका प्रतिपरीक्षण नहीं किया जा सकता । ऐसे मे बैंक अकाउंट की जानकारी  हासिल करने का और कोई तरीका नहीं है।  न्यायालय के निर्देश से ही यह जानकारी बैंक से प्राप्त की जा सकती है।

Chhattisgarh High Court :   आवेदन के साथ इस एक्ट की कॉपी प्रस्तुत की गई है जिसकी धारा 6 न्यायालय को यह अधिकार देती है कि वह बैंक को चाही गई जानकारी प्रदान करने का निर्देश दे जिससे कि यह सबूत के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। सुनवाई के दौरान सरोज पांडे के अधिवक्ता अविनाश चंद्र साहू ने जवाब देने के लिए समय प्रदान करने की मांग की, जिसे हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और दो सप्ताह का समय जवाब  दिया।

Tags:

#ChhattisgarhHighCourt #SarojPandey #ElectionAffidavit #BankAccountDetails #HighCourtCase #LegalNews #ChhattisgarhNews #Bilaspur #Judiciary #CourtHearing #PoliticalNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Chhattisgarh High Court: हाईकोर्ट ने आईपीएस रतनलाल डांगी मामले में गृह सचिव से जवाब मांगा, 31 अगस्त को अगली सुनवाई

Next

Chhattisgarh High Court : छत्तीसगढ़ की सरकारी भर्तियों मे अंधत्व और कम दृष्टि के व्यक्तियों के लिए आरक्षण न होने को हाई कोर्ट में चुनौती

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme