सूरजपुर। Hanuman janmotsav: नगर के प्राचीन रंगमंच स्थित श्री हनुमान मंदिर के नवनिर्माण के बाद शिखर कलश पूजन एवं स्थापना समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1 एवं 2 अप्रैल को मंदिर परिसर में दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन आयोजित होंगे।
Hanuman janmotsav: मारूति सेवा समिति एवं मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में कलश यात्रा, बेदी पूजन, शिखर कलश पूजन, शिखर स्थापना, स्तंभ पूजन, सुंदरकांड पाठ, पंचरस अभिषेक, सहस्त्रार्चन, हवन-पूजन, भंडारा, विशाल शोभायात्रा, संकीर्तन, जागरण एवं सजीव झांकियों सहित विविध धार्मिक अनुष्ठानों की अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hanuman janmotsav: उल्लेखनीय है कि मंदिर के नवनिर्माण का कार्य लगभग दो वर्ष पूर्व सेवा संकल्प के साथ प्रारंभ किया गया था, जिसे इस वर्ष पूर्ण कर लिया गया है। करीब 40 से 50 लाख रुपये की लागत से तैयार यह मंदिर अब आकर्षक एवं भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।धार्मिक कार्यक्रम पं.रामसुवन त्रिपाठी, पप्पू महाराज एवं गोलू महाराज के सानिध्य में संपन्न होंगे। 1 अप्रैल को सुबह श्रीराम मंदिर मेन रोड से हनुमान मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकलेगी। इसके पश्चात बेदी पूजन, शिखर कलश पूजन, शिखर स्थापना, स्तंभ पूजन एवं सुंदरकांड पाठ के बाद आरती व प्रसाद वितरण होगा।
Hanuman janmotsav: 2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 9 बजे से पंचरस अभिषेक, सहस्त्रार्चन, हवन-पूजन एवं दोपहर 1 बजे से भंडारा, शाम 4 बजे बजरंग दल एवं समितियों द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7 बजे हनुमान चालीसा पाठ एवं रात 8 बजे से संकीर्तन, जागरण और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
Hanuman janmotsav: कार्यक्रम के दौरान श्री नवयुवक दुर्गा मंडल एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए रात्रि में स्वल्पाहार प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।आयोजन की तैयारियों में अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमित तायल, दीपक गोयल, पवन गर्ग, अवधेश गोयल, प्रमोद तायल, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नलिन जिंदल, गौरीश जिंदल, पुनीत मित्तल, राहुल अग्रवाल, गोलू जिंदिया सहित बजरंग दल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।










