मुंबई।  RBI Masterstroke:  दुनिया भर में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं और कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन इन सबके बीच भारतीय रुपये ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के एक कड़े फैसले ने रुपये को संजीवनी दे दी है। 12 सालों के इतिहास में पहली बार रुपया एक ही दिन में इतना मजबूत हुआ है कि बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी हैरान हैं।

RBI Masterstroke: विदेशी बाजारों में कुछ लोग रुपये पर सट्टा (Speculation) लगाते हैं। वे दांव खेलते हैं कि रुपया और गिरेगा, जिससे बाजार में डॉलर की मांग नकली तरीके से बढ़ जाती है।आरबीआई ने बैंकों को आदेश दिया कि वे अब रुपये वाले NDF (Non-Deliverable Forwards) किसी को भी ऑफर नहीं करेंगे।सट्टेबाजों का खेल खत्म हो गया। उन्हें अपनी पुरानी पोजीशन काटनी पड़ी और जैसे ही उन्होंने डॉलर बेचे, रुपया तेजी से ऊपर भाग गया। बैंक और कंपनियां डेरिवेटिव्स बुक करते हैं, तो वे भविष्य के डर से डॉलर जमा करने लगते हैं।RBI ने कंपनियों को कैंसिल किए गए डेरिवेटिव्स दोबारा बुक करने से रोक दिया। इससे बाजार में डॉलर की वो डिमांड खत्म हो गई जो सिर्फ डर की वजह से बनी थी।गौरतलब है कि पिछले 12 सालों में ऐसी मजबूती नहीं देखी गई थी। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही RBI का आदेश आया, बैंकों ने अपनी Offshore Long Dollar Position कम करना शुरू कर दिया। जिससे रुपए में 1.8% की यह उछाल आया।

RBI Masterstroke:  हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध को और तेज करने की धमकी दी है, जिससे कच्चा तेल 106 डॉलर पर पहुंच गया। आम तौर पर तेल महंगा होने पर रुपया गिरता है, लेकिन RBI के इस ‘शिल्ड’ (सुरक्षा कवच) ने रुपये को टूटने नहीं दिया।हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध को और तेज करने की धमकी दी है, जिससे कच्चा तेल 106 डॉलर पर पहुंच गया। आम तौर पर तेल महंगा होने पर रुपया गिरता है, लेकिन RBI के इस ‘शिल्ड’ (सुरक्षा कवच) ने रुपये को टूटने नहीं दिया।

Previous articleCG News : जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को हाईकोर्ट का आदेश, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर
Next articleCG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here