• जगदलपुर में पेंशनर्स महासंघ का संभागीय सम्मेलन
• किरण सिंह देव ने किया पेंशनर्स महासंघ के
  कार्यालय भवन का लोकार्पण
       
जगदलपुर ।  Divisional Conference:   भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन जगदलपुर में  आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव ने सम्मेलन का शुभारंभ किया ।  उन्होंने पेंशनर्स महासंघ  के कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया । यह पेंशनर्स महासंघ  का छत्तीसगढ़ में प्रथम कार्यालय भवन है । स्थानीय पावर हाउस चौक, शिव मंदिर वार्ड में कल मंगलवार 7 अप्रैल को आयोजित संभागीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में पेंशनर  उपस्थित थे , जहाँ उनकी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

Divisional Conference:  सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पेंशनरों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम वर्ष 2000 की धारा 49 के विलोपन के विषय में गंभीरता से विचार कर रही है  । श्री किरण सिंह देव ने स्पष्ट किया कि यह विषय छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों के साथ-साथ केंद्र सरकार एवं केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी जुड़ा हुआ है, जिसे पेंशनरों के हित में मजबूती के साथ केंद्र के स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Divisional Conference:  सम्मेलन की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एच.सुरेश ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ देश का एकमात्र राष्ट्रवादी संगठन है, जो 22 राज्यों में पेंशनरों के हित में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश ने महासंघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए इसे देश में अग्रणी बताया।

Divisional Conference:    इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्य अतिथि के समक्ष पेंशनरों की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें धारा 49 का विलोपन, बस यात्रा में छूट के आदेश का पालन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करना, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की पूर्व सेवा अवधि को पेंशन में जोड़ना, मंत्रालय में प्रवेश के लिए पृथक काउंटर की व्यवस्था, डिजिटल पेंशन कार्ड जारी करना, पेंशन कल्याण निधि नियमों में संशोधन, अधिक भुगतान के नाम पर पेंशनरों से की जा रही वसूली पर रोक, कम्यूटेड पेंशन की अवधि 11 वर्ष करना तथा पेंशनर कल्याण आयोग की स्थापना जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं ।

Divisional Conference:   पेंशनर्स महासंघ के बस्तर संभागीय अध्यक्ष आर.एन. ताटी ने अपने संबोधन में कहा कि महासंघ ने बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर और बस्तर जिलों में पेंशनरों के बीच अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। उन्होंने महासंघ को जगदलपुर में कार्यालय भवन  उपलब्ध करवाने में सहयोग के लिए मुख्य अतिथि विधायक किरण सिंह देव का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कार्यालय भवन पेंशनरों के लिए परस्पर विचार-विमर्श और समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Divisional Conference:  सम्मेलन में पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी यादव, महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश संगठन मंत्री टी.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष बी.एस. दसमेर, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संयोजक श्रीमती लता चावड़ा और महासंघ के रायपुर जिला अध्यक्ष आर. जी. बोहरे सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती परमजीत कौर ने और आभार प्रदर्शन संभागीय सचिव किशोर कुमार जाधव ने किया। आयोजन को कामयाब और यादगार बनाने में सुश्री अनिता राज सहित शिव कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार दलई, तुलेश्वर नाग, एस.डी. माझी, अब्दुल सत्तार खान, मुकेश वासनिक और एम.डी. राठौर के साथ अनेक पेंशनर्स साथियों का विशेष योगदान रहा।
                               

Previous articleCG News : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , बच्चों की पढ़ाई होगी असरदार
Next articleRaipur District Bar Association Election :  रायपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, पुरूषों के लिए पद आरक्षण पर विवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here