बिलासपुर। Raipur District Bar Association Election : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर जिला बार एसोसिएशन के होने वाले आगामी चुनावों पर 17 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद बार एसोसिएशन की चुनावी सरगर्मियों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। रायपुर जिला बार एसोसिएशन प्रदेश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण अधिवक्ता संघों में से एक है। चुनावों पर रोक लगने से न केवल उम्मीदवारों की तैयारियों को झटका लगा है।
Raipur District Bar Association Election : मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि न्याय के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर है, ऐसे में पुरुषों के लिए आरक्षण का कोई वैधानिक आधार नहीं बनता। मुख्य चुनाव अधिकारी रामनारायण व्यास ने बताया कि कोर्ट ने 17 अप्रैल तक चुनाव पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट द्वारा मामले की अगली सुनवाई तक चुनाव स्थगित रहेंगे। अधिवक्ताओं की नजरें अब कोर्ट के विस्तृत आदेश पर टिकी हैं।










