रायपुर।  CG Property Registration: छत्तीसगढ़ में घर और जमीन खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने रजिस्ट्री पर लगने वाले 0.60% सेस (उपकर) को पूरी तरह खत्म करने का फैसला कर लिया है। इसकी आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी और मंगलवार, 28 अप्रैल से नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

CG Property Registration:  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेस खत्म करने का बिल मार्च 2026 में ही विधानसभा से पारित हो चुका था। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद अब इसे राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है। विभाग के अफसरों ने बताया कि सोमवार को नोटिफिकेशन आते ही पंजीयन सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया जाएगा। रायपुर के शास्त्री चौक स्थित रजिस्ट्री ऑफिस हो या बिलासपुर-दुर्ग के कार्यालय, मंगलवार सुबह से ही लोग नए और सस्ते रेट पर जमीनों की रजिस्ट्री करा सकेंगे।

CG Property Registration:   इस फैसले से रियल एस्टेट मार्केट में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। अगर आप 1 करोड़ रुपए की कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो अब आपको सीधे 60 हजार रुपए की बचत होगी। सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद सिर्फ कमाई करना नहीं, बल्कि आम आदमी के लिए घर खरीदना आसान बनाना है। वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने भी साफ किया है कि प्रशासन जनता को राहत देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

CG Property Registration:  सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा देते हुए पंजीयन शुल्क को 4% से घटाकर 2% करने का निर्णय लिया है। हालांकि इसकी अधिसूचना में हफ्ता भर लग सकता है क्योंकि फाइल अभी भाषा सुधार के लिए रुकी हुई है। जानकारों का कहना है कि अगले हफ्ते से महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराना और भी किफायती होगा।

रजिस्ट्री की नई दरें
पुरुषों के लिए: स्टांप ड्यूटी 6.6% और पंजीयन शुल्क 4% लगेगा।
महिलाओं के लिए: स्टांप ड्यूटी 5.48% और पंजीयन शुल्क मात्र 2% रहेगा।
बचत: 1 करोड़ की रजिस्ट्री पर करीब 60 हजार रुपए की सीधी छूट (सेस हटने के बाद)।

Previous articleCG Crime : लापता लिपिक की सड़ी-गली लाश मिली, दोंनों हाथ हाथ बंधे हुए , हत्या की आशंका
Next articleMann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के काले हिरणों के संरक्षण का जिक्र, सीएम साय बोले -गौरव की बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here