रायपुर। Mann Ki Baat:  प्नरधानमंत्री रेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर राज्य की उपलब्धियों का जिक्र होना न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेशवासियों के मनोबल को भी ऊंचाई प्रदान करता है।

Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित विनायक सिटी में आयोजित कार्यक्रम में “मन की बात” की 133वीं कड़ी का जनसमूह के साथ श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आज देश के जनमानस को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए देशभर में हो रहे नवाचार, जनभागीदारी और जमीनी स्तर के उत्कृष्ट प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक अभिभावक की तरह देशवासियों से संवाद करते हुए प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाते हैं और समाज के हर वर्ग को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। इस संवाद से लोगों में सहभागिता की भावना मजबूत होती है और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक प्रयासों को नई ऊर्जा मिलती है।

Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण के प्रयासों का राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेख होना राज्य के लिए विशेष सम्मान का विषय है। इससे पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट होती है, जो अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बांस को पेड़ की श्रेणी से अलग कर विशेष श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद इसके उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं की आय में सकारात्मक बदलाव आया है।

Mann Ki Baat: पवन ऊर्जा की संभावनाओं पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए जोर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने एक अनूठी पहल करते हुए उपस्थित जनसमूह के साथ घर से लाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को साझा कर सामूहिक भोजन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी विश्वास, अपनापन और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Previous articleCG Property Registration :  छत्तीसगढ़ में कल से सस्ती हो जाएगी जमीन की रजिस्ट्री, नहीं लगेगा सेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here