Bengal CM Oath Ceremony : रायपुर/नई दिल्ली/कोलकाता। Amit Shah Kolkata Visit: सीएम विष्णुदेव साय, बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने आए शाम कोलकाता जाएंगे। वे आज रात्रि विश्राम के बाद कल शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। साय शनिवार शाम रायपुर लौटेंगे।
Bengal CM Oath Ceremony : भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज 8 मई को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित की मौजूदगी में आयोजित होगी, जिसमें नए नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का नाम माना जा रहा है। भवानीपुर सीट पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है।
Bengal CM Oath Ceremony : केंद्रीय मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे।पश्चिम बंगाल में नई BJP सरकार के गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को कोलकाता पहुंच गए हैं। शाह को राज्य में विधायक दल का नेता चुनने के लिए BJP का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वे आज BJP विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।










