CG Highcourt :   बिलासपुर।  छत्तीसगढ़  हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले 11 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया है।

CG Highcourt :   हाई कोर्ट द्वारा जारी इस अधिसूचना में उल्लेख है कि अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति) नियम, 2025 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और सर्वोच्च न्यायालय के 13 मई 2025 के आपराधिक अपील संख्या 865/2025 (जितेंद्र उर्फ कल्ला बनाम राज्य (दिल्ली सरकार)) के निर्णय एवं आदेश के अनुसरण में, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 28 अप्रैल 2026 को पूर्ण न्यायालय की स्वीकृति द्वारा निम्नलिखित अधिवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नियुक्त करने का संकल्प लिया है। नामित किये गए अधिवक्ता निम्नलिखित हैं :शैलेन्द्र दुबे, रणवीर सिंह मरहास, हमीदा सिद्दीकी, यशवंत ठाकुर, अनूप मजूमदार, नीलाभ दुबे, अमृतो दास, मतीन सिद्दीकी, नौशिना अफरीन अली, अरविंद श्रीवास्तव, तारेंद्र कुमार झा।

देखें अधिसूचना –

Previous articleBengal CM Oath Ceremony : बंगाल में न‌ए सीएम का शपथ समारोह कल, सीएम विष्णुदेव साय कोलकाता जाएंगे
Next articleCG Weather alert : छत्तीसगढ़ में 20 से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, चल सकती हैं तेज हवाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here