CG Weather alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिली राहत के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं, गरज-चमक, बारिश और आकाशीय बिजली का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह 20 से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

CG Weather alert :   मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया समेत 20 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

CG Weather alert :   मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के आसपास एक साथ कई चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। दक्षिण मध्य प्रदेश, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा और पूर्वी बिहार के ऊपर बने सिस्टम के साथ एक द्रोणिका भी सक्रिय है, जिसका असर सीधे छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से अगले 5 दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

CG Weather alert :   हालांकि बारिश और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा।

CG Weather alert :   राजधानी रायपुर में आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

Previous articleCG Highcourt : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 11 अधिवक्ता सीनियर एडवोकेट नामित, जारी हुई अधिसूचना
Next articleMourning in Coal Belt:  एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की कार दुर्घटना में मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here