Weather update : रायपुर। नौतपा की इस भीषण तपिश के बीच राहतभरी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिन दिनों के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 29 मई से पूरे प्रदेश में मौसम करवट लेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
Weather update : इस नौतपा में जहां मैदानी इलाके लू से झुलस रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों (South Chhattisgarh weather) में मौसम थोड़ा नर्म रहेगा। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इन इलाकों में अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिससे वहां के तापमान में कमी आएगी।
Weather update : मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राजनांदगांव जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान (highest temperature) 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में भी गर्मी ने कड़े कयास लगाए, यहां पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा दुर्ग में 44.7 डिग्री और बिलासपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। रातें भी इतनी गर्म हैं कि घरों के कूलर-एसी भी बेअसर साबित हो रहे हैं।










