CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर आ गई है। मौसम विभाग ने देश में मानसून के दस्तक देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भारत के मुख्य बरसाती सीजन की शुरुआत हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून के लगातार आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। अगले कुछ ही दिनों में यह तेजी से उत्तर भारत और मध्य भारत की ओर रुख करेगा। इस बीच, आज छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज (CG Weather Change) बदलने वाला है।

CG Weather Update: देश में मानसून की दस्तक, छत्तीसगढ़ भी बदलेगा मौसम;  आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के बाकी इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर आगे बढ़ने के लिए बहुत मजबूत सिस्टम बना हुआ है।इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक्टिव है। साथ ही, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा (cyclonic circulation) भी बना हुआ है।

CG Weather Update:  इन दो-तीन वेदर सिस्टम के एक साथ एक्टिव होने के कारण छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदबांदी होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में तेज अंधड़ (dust storm) चल सकता है और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही देखने को मिलेगा।

Previous articleTamilnadu BJP : तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी , 7 को कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here